Sunday, January 25, 2009

स्लम, शिट, स्मेल...जय हो

आई एम प्राउड ऑफ स्लमडॉग मिलिनेयर, जय हो! आई एम प्राउड आफ इंडियन सिनेमा, जय हो! एक सच्चे भारतीय की तरह मुझे भी खुशी हो रही है कि भरतीय परिवेश पर बनी फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर ने गोलडेन ग्लोब अवार्ड जीत लिया. एक पेट्रियाटिक इंडियन की तरह इस खबर से और एक्साइटेड हूं कि ऑस्कर अवार्ड की दस कैटेगरीज के लिए इस फिल्म को नॉमिनेट किया गया है और इसमें तीन कैटेगरीज में एआर रहमान है. कैसा संयोग है कि रिपब्लिक डे मना रहे हैं और किसी भारतीय संगीतकार का डंका ऑस्कर अवाड्र्स के लिए बज रहा है. ये देख कर अच्छा महसूस हो रहा है मीडिया में २६/११ की खौफनाक खबरों के बाद नए साल में कुछ अच्छी खबरें आ रही हैं. इंडियन मीडिया में अब स्लमडॉग् मिलिनेयर की धूम मची हुई है. अखबार-टीवी पर इसकी जय हो रही है. होनी भी चाहिए. लेकिन एक बात थेाड़ी खटकती है. देश में अच्छी फित्म बनाने वालों की कमी नहीं है. रंग दे बसंती, चक दे इंडिया, तारे जमीं पर, गज़नी.. इधर बीच कई अच्छी फिल्में आईं. इनके रिलीज होने से पहले इन पर काफी चर्चा हुई, शोर हुआ हर कोई जान गया कि फलां फिल्म बड़ी जोरदार. इनमें से कुछ ने ऑस्कर में नॉमिनेशन के लिए दस्तक भी दी लेकिन सफलता नहीं मिली. लेकिन स्लमडॉग मिलिनेयर एक बहुत ही शानदार फिल्म है, इसका म्यूजिक लाजवाब है, इसका पता हमें बाहर से तब चलता है विदेशों में इसकी जय होती है. ठीक है फिल्म वल्र्ड के लोग और क्रिटिक इसके बारे में जानते होंगे लेकिन आम आदमी को इसके बारें में बहुत नहीं पता था. न इंडियन मीडिया में इसका कोई शोर था. लोगों का ध्यान तब गया जब इसने गोल्डेन ग्लोब अवार्ड जीता. मैंने स्लमडॉग मिलिनेयर देखी, एक फिल्म की तरह बहुत अच्छी लगी. कुछ लोगों अच्छा नहीं लगा कि भारत के स्लम, शिट, स्मेल को सिल्वर फ्वॉयल में लपेट कर वाह वाही लूटी जा रही है. फिल्म देखते समय मुझे कभी अमिताभ, कभी दीवार, कभी कभी जैकी श्राफ याद आ रहे थे और तो कभी मोहल्ले की बमपुलिस (सुलभ शौचालय का पुराना मॉडल...अमिताभ बच्चन ने यह नाम जरूर सुना होगा) के बाहर क्रिकेट खेलते बच्चे. मुझे तो फिल्म में गड़बड़ नहीं दिखी. बाकी तो लोकतंत्र है. यह आप पर है कि स्लम के स्मेलिंग शिट, और गारबेज पर नाक दबा कर निकल जाएं या उसके कमपोस्ट में कमल खिलाने का जतन करें. कुछ तो लोग कहेंगे

Sunday, January 18, 2009

बुढ़ऊ खेलें कम्प्यूटर

कभी करें मेल कभी मैसेज फेल कोई मियामिट्ठू कोई बजरबट्टु कंमेंट करे दीदी और भैया पढ़ पढ़ मगन होएं बुढ़ऊ धाय धाय लें बलैया क्या लिख दिया हाय दैया सो सीखने की कोई उम्र नहीं होती और न सीखने के दस बहाने होते हैं. अब कमप्यूटर को ही लें. ये अब हमारी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं. अब ये हमारी जरूरत हैं. घर में और बाहर भी. न्यू जेनरेशन कम्प्यूटर एज में ही पल बढ़ रही है. उसके लिए कम्प्यूटर खिलवाड़ है लेकिन ओल्डर जेनरेश में एक बड़े चंक के लिए किसी खलनायक से कम नहीं. उनके पास रेडीमेड बहाना है- अरे अब इस एज में अब कहां कम्प्यूटर सीखें. लेकिन डे टु डे लाइफ में बार-बार ऐसा कुछ होता है कि उनके लिए सिजुएशन थोड़ी एंबेरेसिंग हो जाती है. किसी ऑफि़स में जाते हैं, कोई फार्म भरते हैं, कोई लेटर लिखते हैं तो उनसे कहा जाता है अपना ई-मेल एड्रेस बताइए. साहब बगले झांकने लगते हैं. फिर ऐसे लोग कम्प्यूटर सीख आपरेट करना सीख जाते हैं. अपनी ई-मेल आईडी शान से विजिटिंग कार्ड पर छवाते हैं. दोस्तों से कहते फिरते हैं फलां चीज नेट पर दखी? नहीं देखी तो मैं मेल कर दूंगा. अब उन्हें ए-थ्री, ए-फोर, पेन ड्राइव, जीबी-एमबी, रैम का मतलब पता है. वे हैकिंग की बात करते हैं, क प्यूटर वायरस की बात करते हैं. कुछ लोग कह सकते हैं कि क प्यूटर सैवी कहलाना फैशन है जैसे स्टाइलिश मोबाइल सेट, आईपॉड और दूसरे गैजेट्स लिए गजनी स्टाइल में सिर घुटाकर घूमते यंगस्टर्स माल्स से लेकर मोहल्लों तक में मिल जाएंगे. लेकिन नहीं, कम्प्यूटर अब जरूरत है. इसीलिए तो ढेर सारे लोग हैं जिन्होंने ओल्डर जेनरेशन का होते हुए भी कम्प्युटराइजेशन की गति से तालमेल बैठा लिया है. इसी लिए तो मेट्रोज से शुरू हुआ कम्प्यूटराइजेशन अब छोटे टाउन्स के गली-मोहल्लों तक पहुंच चुका है, मल्टी नेशनल कंपनीज से चला कम्प्यूटर अब यूनिसपैलिटी के दफ्तरों तक में घुस चुका है. भले ही बिजली दफ्तर या नगर पालिका का इम्प्लाई अभी कंप्यूटर पर फर्राटे से काम नहीं कर पा रहा है लेकिन वो काम कर रहा है, बहाना नहीं बना रहा, यह क्या कम है?कम्प्यूटर की बात चले और ब्लॉगिंग पर बात न हो, ये भला कैसे हो सकता है. ब्लागिंग का बुखार भी धीरे-धीरे चढ़ा. शुरू में ब्लॉंिगंग बेकार का शगल माना जाता था. जिन लोगों को इसके बारे में अधिक नहीं पता था या जिन्हें ब्लॉग लिखना नहीं आता था, वे इसे 'टाइमपासÓ या 'टाइम वेस्टÓ मानते थे. लेकिन जब अमिताभ बच्चन, आमिर खान जैसे सेलेब्रिटी और कई जानेमाने इंटेलैक्चुअल्स ने ब्लागिंग के बवंडर में अपने रथ दौड़ा दिए तब से लोग इसे सीरियसली लेने लगे. यह ऐसा ई-लिटरेचर है जिसमें हम अपने समय और समाज का रिफ्लेक्शन देख सकते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर करते हैं और जो ओपीनियन जेनरेट करते हैं. जिस तरह तरह लोग मनपसंद किताबे पढ़तें हैं उसी तरह किस ब्लॉग को हम पढऩा या उसपर कमेंट करना चाहते हैं, ये हमारी च्वाइस है. ये देखना सुखद है कि इस ई-प्लेटफार्म पर बड़े बड़े खुर्राट और नौसिखिए, सब हाथ आजमा रहे हैं. अब ये आप पर है कि चाहे इसका लुत्फ लीजिए या कोई बहाना खोजिए.

Tuesday, December 30, 2008

रात को शोर मचाता कुचकुचवा

बचपन में गौरय्या तोते मैना कठफोड़वा और न जाने कितने पक्षी सुबह होते ही शोर मचाने लगते थे। अब उतना शोर नही होता। रात में देर तक जागना पड़ता है तो सुबह नीद भी देर से खुलती है । बचेखुचे पक्षी बोलके जा चुके होते हैं । एक या दो कौए भी नहीं दीखते । सामने दिख जाते हैं फाख्ता । दिन भर टेरते रहते हैं न जाने क्यूँ। हाँ आधी रात के बाद कुचकुच्वे ज़रूर शोर मचाते हैं । कुचकुचवा का नाम नहीं सुना है! अरे वही छोटे उल्लू । न जाने क्यूँ दिन में फाख्ता की टेर और रात को कुचकुच्वे का शोर सुकून देता है। लगता है कोई बात कर रहा है। कुछ कहना चाहता है। सुना है अब कुचकुच्वे भी कम हो रहें हैं। अब घर के आगे बगीचे नहीं होते । घर के अन्दर और बाहर पक्के फर्श और टाइल होती हैं। रिटायरमेंट के बाद अब लोग बगीचोमे कम जा पाते हैं । वे घर में बिछाई मोह माया की टाइल्स पर फिसल कर बाकी ज़िन्दगी बिस्तर पर ही काट देते हैं। जो ईमानदारी के पैसे से घर बनवाते उनके घरों में टाइल्स कम होती हैं और आगे छोटा सा बगीचा भी होता है। उन्हें कौवे, कुच्कुच्वे, कोयल से कम अच्छे नहीं लगते ।