Friday, March 20, 2009

भूत झाडऩा

मैं दारू नहीं पीता लेकिन ऐसी जमात के बीच काम करता हूं जहां ज्यादातर लोग शराब खूब पीते हैं. पार्टी शार्टी में जब साथी लोग पीकर टल्ली हो जाते हैं तो उनका भूत उतारने और घर तक पहुंचाने का जिम्मा मेरा होता है. कल भी एक पार्टी थी. उसमें कइयों का भूत झाडऩा पड़ा. टल्ली भी अलग अलग किस्म के हाते हैं. मेरे एक साथी दारू पीकर बॉस को जरूर गरियाते हैं और नशा उतरने पर उन्हे कुछ नहीं याद रहता. एक साथी पार्टी में पीने के बाद उल्टी जरूर करते हैं. और एक साथी ऐसे हैं जो इतना पी लेते हैं कि अगले दिन आफिस आने की हालते में नहीं रहते. ऐसा भी नहीं कि मैने शराब चखी नहीं है. जब हास्टल में था तो 'लाओ देखें जरा स्टाइल में कभी रम, कभी व्हिस्की, कभी स्काच तो कभी जिन का एक-आध पैग ले लेता था फिर पछताता था. इस लिए नहीं कि कोई पाप किया बल्कि इस लिए कि अगले दिन खोपड़ी जरूर भन्नाती रहती थी. एक बार न्यू इयर ईव पर मुझे थोड़ा जुकाम था. एक मित्र ने जबरन थोड़ी जिन पिला दी. पता नहीं क्या हुआ कि गले 15 दिन तक मैं कफ से जकड़ गया. मेरी सूंघने और सुनने की क्षमता जाती रही. लोग बोलते थे तो मैं कान के पास हाथ ले जाकर आंय-आंय करता था. दोस्तों ने खूब मजा लिया कि अबे ओझवा के कान में जिन घुस गया है. यह जिन एंटीबायटिक लेने से ही भागा. उस दिन से कान पकड़ लिया. ओझवा के कान में जिन

Sunday, February 01, 2009

लांग लिव राजाबाबू
राजाबाबू की तो डेथ हो गई. सुन कर विश्वास नही हुआ. कैसे हुई डेथ, किसने बताया? कोई कह रहा था. कौन? ठीक से याद नहीं. अरे वही राजा बाबू न जो ई टीवी में था. हां वही मथुरा वाला. सुन कर मन भारी हो गया. राजा बाबू कोई रॉयल फैमिली से नहीं था. राजाबाबू तो बस राजाबाबू था. हर कोई राजाबाबू थोड़े ही होता है. एक न्यूज चैनल का डिस्ट्रिक्ट करेस्पॉडेंट. लेकिन थोड़ा अलग था राजाबाबू. वही राजा बाबू जिसने हेड फोन लगा कर अपनी पी-टू-सी भेज दी थी. इसके पीछे उसका अपना तर्क था- कैसे पता चलता कि रिकार्डिंग सही हो रही या नहीं. वही राजा बाबू जिसको एक बार भू- माफिया ने धमकी दी तो वो तीन दिन की छुट्टी लेकर घर अलीगढ़ चला गया और अपना बीमा करा कर लौटा. माफिया से बोला अब मार भी दोगे तो घर वालों को पांच लाख मिलेंगे. घर वालों ने मेरी पढ़ाई पर इससे ज्यादा नहीं खर्च किया है. भू- माफिया ने हाथ जोड़ लिया, कहा अब कुछ भी लिखो कोई नाराजगी नहीं. आज से आप मेरे छोटे भाई. ऐसा राजाबाबू कैसे मर सकता है. एकबार डीएम ने उसे अपने कमरे के बाहर कुछ ज्यादा ही इंतजार करवा दिया. नाराज राजाबाबू एक चिट छोड़ गए-डीएम साहब मेरा वक्त भी कीमती है मुझे भी ऊपर से अफसरों की डाट पड़ती है. डीएम ने एक अफसर को भेज कर उसे वापस बुलाया. एकबार उसे फोन किया तो गलत नंबर लग गया. किसी महिला ने उठाया. मैंने कहा राजाबाबू से बात कराइए. महिला ने खिलखिलाते हुए फोन अपने हसबैंड को थमा दिया. तब पता चला कि नंबर गलत था. फिर राजाबाबू से मेरा सम्पर्क टूट गया. एक बार चेन्नै से उसका फोन आया था. वह किसी मैगजीन में था. फिर कुछ दिन पहले किसी ने बताया कि राजाबाबू नहीं रहे. फिर कल किसी ने बताया कि नहीं राजा बाबू तो अलीगढ़ में हैं. उन्होंने फोन नंबर देने का वादा किया है. मैं खुश हूं नंबर भले ही न मिले लेकिन राजाबाबू अलीगढ़ में खुश रहें. राजाबाबू ऐसे थोड़े ही मरते हैं. लांग लिव राजाबाबू.

Wednesday, January 28, 2009

सेक्स का भाई एक्स

लुकिंग सेक्सी, लुकिंग यंग. जिसको देखो सेक्सी और यंग होने की बात कर रहा है. पहले तो लोग सेक्स शब्द जुबान पर लाने में भी संकोच करते थे. और अब सेक्स का भाई एक्स भी आ गया है. यंग बोले तो सिक्स पैक ऐब्स, मोर यंग बोले तो एट पैक ऐब्स, स्लिम, जिरो फिगर, नो ग्रे हेयर, कूल, रिंकल फ्री फेस और एक्स फैक्टर. यूथ यानी एनर्जी, फैशन, पैशन, जुनून. यूथ माने सिक्सटीन प्लस, ट्वेंटी प्लस और हद से हद थर्टी प्लस. जो लोग लाइफ स्पान की इस हद को पार कर चुके हैं उनके लिए क्या? उनके लिए है यूथफुल होना. यूथफुल होने की कोई बंदिश नहीं. यानी जो अच्छा लगे करो, जो जी में आए करो, जी खोल कर करो, जब तक चाहे करो. मुझे नहीं लगता इससे दूसरों को कोई परेशानी होती है. आप जि़ंदगी भर युवा बने रहिए, किसने रोका है. आप समय से पहले बुजुर्गों की तरह बिहेव करने लगिए, कौन रोकेगा. रोकने और टोकने से कुछ होता है भला. गुननेे-बुनने, सुनने-सुनाने, एज और आइडिया में तालमेल बैठाने में लगे रहेंगे तो समय से पहले ही ओल्ड हो जाएंगे, लाइफ की हाफ सेंचुरी के बाद ही बोल्ड हो जाएंगे. ये थॉट हमेशा एनर्जी से भर देता है कि यंगस्टर्स को बिग बी आज भी भी फेसिनेट करते हैं. जीन हैकमेन, चार्स ब्रॉनसन, ब्रूस विलिस जैसे एक्टर आज भी युवाओं की पसंद हैं. इनके सिक्स पैक ऐब्स को नहीं, एक्स फैक्टर को पहचानिए. आपने सोचा है कि यूथफुल थिंकिंग के इस खेल में केमिकल लोचा है. यस, यूथफुल थाट का डोज देने वाला केमिकल तो आपके और हमारे मगज में बैठा है. मैं इसे रुमानियत कहता हूं. साइंस में इस केमिकल का नाम है डोपामिन. और मेरा मानना है कि रूमानियत, खुशनुमा एहसास, कुछ-कुछ होने की फीलिंग है 'एक्सÓ फैक्टर. जो एक्ट्रेस आपको टीन एज में सेक्सी लगती थी वह फॉट्टी प्लस या फिप्टी प्लस वालों को सेक्सी क्यों नहीं लगनी चाहिए. ये नियम मेन और वुमन, दोनों पर एक ही तरह से लागू होते हैं. किसी पार्क, मार्केट, में किसी लेडी या गर्ल को देखते ही आपके आंखों में फैंटसी तैर जाती है या रुमानियत का सुरूर छाने लगता है, आपको बीते दिनों की कोई कहानी, कोई साथी कोई, शरारत याद आ जाती है, आप खुश हो जाते हैं, तो इसमें हर्ज ही क्या है. किसी में एक्सÓ फैक्टर नजर आता है तो कहे का टेंशन. बस अपने प्रति ईमानदार रहिए और ध्यान रखिए कि आपका बिहेवियर और फैंटसी किसी को हर्ट न करे, इसमें ऐब्सीनिटी न हो. आजमा कर देख लीजिए यही है हेल्दी फीलिंग्स का एक्स फैक्टर, जो आपको हमेशा तरोताजा रखता है. बिल्कुल मस्त. यह बोर नहीं होने देता. यही फार्मूला सब पर लागू होता है. बचपन से ट्रेन पर बैठना और दे ाना अच्छा लगता था, अब भी लगता है. एक दिन रेलवे क्रासिंग पर दोस्त से कहा यार पांच मिनट रुक जाओ, एक ट्रेन दे ा लूं. उसने अजीब नजरों से घूरा. दोस्त शायद मुझसे उम्र में छोटा था लेकिन उसकी आंखों के पीछे बुजुर्गियत कहीं जयादा नजर आ रही थी, वैसी ही जैसी उम्र बढऩे के साथ बालों पर नजर आती है. और मेरे अंदर डोपामिन हिलोरे मार रहा था. तभी धड़धड़ाती हुई ट्रेन निकल गई. मेरी धडक़न थोड़ी बढ़ी हुई थी-वाह! क्या स्पीड थी. ये फीलिंग वैसी ही थी जैसी कोई खूबसूरत सी लडक़ी अचानक सामने आ जाए और लगे वॉव! ये आपकी फीलिंग्स हैं इसे कोई नहीं छीन सकता. तो सोच क्या रहे हैं रुमानियत में गोते लगाइए और ईमानदारी से बताइए कि किसी को देख कर आपके मन में कुछ कुछ होता है. नहीं होता तो आपमें कुछ केमिकल लोचा है. मेरी डोपामिन की डोज तो ठीक काम कर रही है. अच्छा फिर मिलते हैं.

Sunday, January 25, 2009

स्लम, शिट, स्मेल...जय हो

आई एम प्राउड ऑफ स्लमडॉग मिलिनेयर, जय हो! आई एम प्राउड आफ इंडियन सिनेमा, जय हो! एक सच्चे भारतीय की तरह मुझे भी खुशी हो रही है कि भरतीय परिवेश पर बनी फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर ने गोलडेन ग्लोब अवार्ड जीत लिया. एक पेट्रियाटिक इंडियन की तरह इस खबर से और एक्साइटेड हूं कि ऑस्कर अवार्ड की दस कैटेगरीज के लिए इस फिल्म को नॉमिनेट किया गया है और इसमें तीन कैटेगरीज में एआर रहमान है. कैसा संयोग है कि रिपब्लिक डे मना रहे हैं और किसी भारतीय संगीतकार का डंका ऑस्कर अवाड्र्स के लिए बज रहा है. ये देख कर अच्छा महसूस हो रहा है मीडिया में २६/११ की खौफनाक खबरों के बाद नए साल में कुछ अच्छी खबरें आ रही हैं. इंडियन मीडिया में अब स्लमडॉग् मिलिनेयर की धूम मची हुई है. अखबार-टीवी पर इसकी जय हो रही है. होनी भी चाहिए. लेकिन एक बात थेाड़ी खटकती है. देश में अच्छी फित्म बनाने वालों की कमी नहीं है. रंग दे बसंती, चक दे इंडिया, तारे जमीं पर, गज़नी.. इधर बीच कई अच्छी फिल्में आईं. इनके रिलीज होने से पहले इन पर काफी चर्चा हुई, शोर हुआ हर कोई जान गया कि फलां फिल्म बड़ी जोरदार. इनमें से कुछ ने ऑस्कर में नॉमिनेशन के लिए दस्तक भी दी लेकिन सफलता नहीं मिली. लेकिन स्लमडॉग मिलिनेयर एक बहुत ही शानदार फिल्म है, इसका म्यूजिक लाजवाब है, इसका पता हमें बाहर से तब चलता है विदेशों में इसकी जय होती है. ठीक है फिल्म वल्र्ड के लोग और क्रिटिक इसके बारे में जानते होंगे लेकिन आम आदमी को इसके बारें में बहुत नहीं पता था. न इंडियन मीडिया में इसका कोई शोर था. लोगों का ध्यान तब गया जब इसने गोल्डेन ग्लोब अवार्ड जीता. मैंने स्लमडॉग मिलिनेयर देखी, एक फिल्म की तरह बहुत अच्छी लगी. कुछ लोगों अच्छा नहीं लगा कि भारत के स्लम, शिट, स्मेल को सिल्वर फ्वॉयल में लपेट कर वाह वाही लूटी जा रही है. फिल्म देखते समय मुझे कभी अमिताभ, कभी दीवार, कभी कभी जैकी श्राफ याद आ रहे थे और तो कभी मोहल्ले की बमपुलिस (सुलभ शौचालय का पुराना मॉडल...अमिताभ बच्चन ने यह नाम जरूर सुना होगा) के बाहर क्रिकेट खेलते बच्चे. मुझे तो फिल्म में गड़बड़ नहीं दिखी. बाकी तो लोकतंत्र है. यह आप पर है कि स्लम के स्मेलिंग शिट, और गारबेज पर नाक दबा कर निकल जाएं या उसके कमपोस्ट में कमल खिलाने का जतन करें. कुछ तो लोग कहेंगे

Sunday, January 18, 2009

बुढ़ऊ खेलें कम्प्यूटर

कभी करें मेल कभी मैसेज फेल कोई मियामिट्ठू कोई बजरबट्टु कंमेंट करे दीदी और भैया पढ़ पढ़ मगन होएं बुढ़ऊ धाय धाय लें बलैया क्या लिख दिया हाय दैया सो सीखने की कोई उम्र नहीं होती और न सीखने के दस बहाने होते हैं. अब कमप्यूटर को ही लें. ये अब हमारी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं. अब ये हमारी जरूरत हैं. घर में और बाहर भी. न्यू जेनरेशन कम्प्यूटर एज में ही पल बढ़ रही है. उसके लिए कम्प्यूटर खिलवाड़ है लेकिन ओल्डर जेनरेश में एक बड़े चंक के लिए किसी खलनायक से कम नहीं. उनके पास रेडीमेड बहाना है- अरे अब इस एज में अब कहां कम्प्यूटर सीखें. लेकिन डे टु डे लाइफ में बार-बार ऐसा कुछ होता है कि उनके लिए सिजुएशन थोड़ी एंबेरेसिंग हो जाती है. किसी ऑफि़स में जाते हैं, कोई फार्म भरते हैं, कोई लेटर लिखते हैं तो उनसे कहा जाता है अपना ई-मेल एड्रेस बताइए. साहब बगले झांकने लगते हैं. फिर ऐसे लोग कम्प्यूटर सीख आपरेट करना सीख जाते हैं. अपनी ई-मेल आईडी शान से विजिटिंग कार्ड पर छवाते हैं. दोस्तों से कहते फिरते हैं फलां चीज नेट पर दखी? नहीं देखी तो मैं मेल कर दूंगा. अब उन्हें ए-थ्री, ए-फोर, पेन ड्राइव, जीबी-एमबी, रैम का मतलब पता है. वे हैकिंग की बात करते हैं, क प्यूटर वायरस की बात करते हैं. कुछ लोग कह सकते हैं कि क प्यूटर सैवी कहलाना फैशन है जैसे स्टाइलिश मोबाइल सेट, आईपॉड और दूसरे गैजेट्स लिए गजनी स्टाइल में सिर घुटाकर घूमते यंगस्टर्स माल्स से लेकर मोहल्लों तक में मिल जाएंगे. लेकिन नहीं, कम्प्यूटर अब जरूरत है. इसीलिए तो ढेर सारे लोग हैं जिन्होंने ओल्डर जेनरेशन का होते हुए भी कम्प्युटराइजेशन की गति से तालमेल बैठा लिया है. इसी लिए तो मेट्रोज से शुरू हुआ कम्प्यूटराइजेशन अब छोटे टाउन्स के गली-मोहल्लों तक पहुंच चुका है, मल्टी नेशनल कंपनीज से चला कम्प्यूटर अब यूनिसपैलिटी के दफ्तरों तक में घुस चुका है. भले ही बिजली दफ्तर या नगर पालिका का इम्प्लाई अभी कंप्यूटर पर फर्राटे से काम नहीं कर पा रहा है लेकिन वो काम कर रहा है, बहाना नहीं बना रहा, यह क्या कम है?कम्प्यूटर की बात चले और ब्लॉगिंग पर बात न हो, ये भला कैसे हो सकता है. ब्लागिंग का बुखार भी धीरे-धीरे चढ़ा. शुरू में ब्लॉंिगंग बेकार का शगल माना जाता था. जिन लोगों को इसके बारे में अधिक नहीं पता था या जिन्हें ब्लॉग लिखना नहीं आता था, वे इसे 'टाइमपासÓ या 'टाइम वेस्टÓ मानते थे. लेकिन जब अमिताभ बच्चन, आमिर खान जैसे सेलेब्रिटी और कई जानेमाने इंटेलैक्चुअल्स ने ब्लागिंग के बवंडर में अपने रथ दौड़ा दिए तब से लोग इसे सीरियसली लेने लगे. यह ऐसा ई-लिटरेचर है जिसमें हम अपने समय और समाज का रिफ्लेक्शन देख सकते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर करते हैं और जो ओपीनियन जेनरेट करते हैं. जिस तरह तरह लोग मनपसंद किताबे पढ़तें हैं उसी तरह किस ब्लॉग को हम पढऩा या उसपर कमेंट करना चाहते हैं, ये हमारी च्वाइस है. ये देखना सुखद है कि इस ई-प्लेटफार्म पर बड़े बड़े खुर्राट और नौसिखिए, सब हाथ आजमा रहे हैं. अब ये आप पर है कि चाहे इसका लुत्फ लीजिए या कोई बहाना खोजिए.

Tuesday, December 30, 2008

रात को शोर मचाता कुचकुचवा

बचपन में गौरय्या तोते मैना कठफोड़वा और न जाने कितने पक्षी सुबह होते ही शोर मचाने लगते थे। अब उतना शोर नही होता। रात में देर तक जागना पड़ता है तो सुबह नीद भी देर से खुलती है । बचेखुचे पक्षी बोलके जा चुके होते हैं । एक या दो कौए भी नहीं दीखते । सामने दिख जाते हैं फाख्ता । दिन भर टेरते रहते हैं न जाने क्यूँ। हाँ आधी रात के बाद कुचकुच्वे ज़रूर शोर मचाते हैं । कुचकुचवा का नाम नहीं सुना है! अरे वही छोटे उल्लू । न जाने क्यूँ दिन में फाख्ता की टेर और रात को कुचकुच्वे का शोर सुकून देता है। लगता है कोई बात कर रहा है। कुछ कहना चाहता है। सुना है अब कुचकुच्वे भी कम हो रहें हैं। अब घर के आगे बगीचे नहीं होते । घर के अन्दर और बाहर पक्के फर्श और टाइल होती हैं। रिटायरमेंट के बाद अब लोग बगीचोमे कम जा पाते हैं । वे घर में बिछाई मोह माया की टाइल्स पर फिसल कर बाकी ज़िन्दगी बिस्तर पर ही काट देते हैं। जो ईमानदारी के पैसे से घर बनवाते उनके घरों में टाइल्स कम होती हैं और आगे छोटा सा बगीचा भी होता है। उन्हें कौवे, कुच्कुच्वे, कोयल से कम अच्छे नहीं लगते ।